Wednesday, September 30, 2026

जिला जज के मार्गदर्शन में विद्यालयों में चला पॉक्सो जागरूकता अभियान

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर जिला न्यायाधीश अरविन्द कुमार मिश्रा-द्वितीय के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों में पॉक्सो अधिनियम-2012 पर विशेष विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। अभियान के प्रथम चरण में मंगलवार को प्रार्थना सभा के दौरान न्यायिक अधिकारियों ने छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों, बच्चों के प्रति लैंगिक अपराधों से सुरक्षा और उसके कानूनी परिणामों की जानकारी दी।


अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट-03 यशपाल सिंह लोधी ने सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज बुढाना गेट में, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनिका वर्मा ने सेंट थॉमस गर्ल्स इंटर कॉलेज मिशन कंपाउंड व सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल छीपी टैंक में छात्राओं को जागरूक किया। इसी क्रम में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सावन कुमार विकास ने खालसा कन्या इंटर कॉलेज थापर नगर में, अपर सिविल जज अनुराग सिंह ने दुर्गावाड़ी इंटर कॉलेज सदर में, अपर सिविल जज आकांक्षा गुप्ता ने इस्माइल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज पुरानी तहसील में तथा सिविल जज मीमोह यादव ने सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिविर लगाया। अधिकारियों ने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने, किसी भी अप्रिय घटना पर तुरंत अभिभावकों या विद्यालय प्रशासन को सूचित करने तथा बच्चों के विरुद्ध अपराध को छिपाने के बजाय रिपोर्ट करने के लिए प्रेरित किया।

No comments:

Post a Comment