नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। श्री अग्रसेन क्लब के प्रमुख मार्गदर्शक निखिल शीतल अग्रवाल व संस्थापक राधा देवी मित्तल, पुष्प ऐरन, कमल किशोर गर्ग, ऊषा बंसल ने बताया कि श्री अग्रसेन क्लब द्वारा राजाधिराज महाराजा श्री अग्रसेन जी की 5150 सी जयंती के अवसर पर 20 सितंबर, रविवार को भारत का पहला वर्चुअल जू व 14 D सिनेमा थिएटर चिड़ियाघर में दिखाया गया इसमें क्लब के 300 से ज्यादा सदस्य एकत्रित हुए इंदौर में पहली बार 14 डी सिनेमा थिएटर व वर्चुअल जू देखकर सभी बहुत आश्चर्यचकित हुए जो चीज आज तक विदेशों में देखी गई थी वह हमारे शहर इंदौर में देखकर बहुत आनंद आया।
श्री अग्रसेन क्लब द्वारा अग्रसेन जयंती के अवसर पर 4 अक्टूबर रविवार को खुल जा सिम सिम अमन वर्मा (एंकर व एक्टर मुंबई) से इंदौर आ रहे हैं।
कार्यक्रम प्रभारी राकेश प्रीति गोयल, रोहित माधुरी गोयल, परेश स्वाती गोयल ने कार्यक्रम की व्यवस्था को संभाल अतिथि के रूप में ऑडिटोरियम के प्रभारी अमित मीनाक्षी गोयल, रामबाबू जी अग्रवाल (वरिष्ठ समाजसेवी) उपस्थित हुए उनका स्वागत गजेंद्र रिंकू अग्रवाल, उमेश सपना मंगल, आशीष वंदना मित्तल मीना नारायण गोयल, राकेश रश्मि अग्रवाल ने किया आभार सुरभि राजेश अग्रवाल ने माना।

No comments:
Post a Comment