भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर, जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा और भाजयुमो नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा, जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने किया स्वागत।
नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी आज सुबह इंदौर पहुंचे। विमानतल पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर, जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा, जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं भाजपाई अंगवस्त्र पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। सौगात मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महादेव की प्रतिमा भेंट की। एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने मंचों के माध्यम से पुष्प वर्षा, रंग बिरंगी कतरनों की वर्षा कर भावभीना स्वागत किया।
इस अवसर पर विप्लव जैन, रोहित चौधरी, निक्की राय, धीरज ठाकुर, नयन दुबे, जयसूर्या, अमन राय, भावेश दवे, अंकित रावल, आकाश नायक, अमित पालीवाल, नाना चौधरी, रजत शर्मा, विजेंद्र जाट, अक्षांशु तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment