नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। शहर में यातायात व्यवस्था के साथ-साथ यातायात पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी जरूरतमंद नागरिकों की मदद के लिए भी सदैव तत्पर रहते हैं। इसी मानवीय संवेदना और कर्तव्यनिष्ठा का सराहनीय उदाहरण यातायात पुलिस के एएसआई प्रहलाद पटेल द्वारा प्रस्तुत किया गया।
घटना के दौरान एएसआई प्रहलाद पटेल ओमेक्स सिटी बायपास के पास से गुजर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे भीड़ एकत्रित देखी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि एक महिला घायल अवस्था में दर्द से कराह रही थी।
महिला के पास मौजूद पर्स में रखे रुपए एवं अन्य कीमती सामान को भी सुरक्षित रखा गया और अस्पताल पहुंचने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया। समय पर मिली मदद से महिला को शीघ्र उपचार मिल सका। महिला के परिजनों ने यातायात पुलिस के इस मानवीय प्रयास के लिए एएसआई प्रहलाद पटेल का आभार व्यक्त किया।
एएसआई प्रहलाद पटेल की संवेदनशीलता, तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए आज पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा उन्हें उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत किया गया।



No comments:
Post a Comment