Breaking

Your Ads Here

Friday, September 18, 2026

गणेश महोत्सव में शामिल हुए कैंट विधायक अमित अग्रवाल, विघ्नहर्ता का लिया आशीर्वाद


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। कैंट विधायक अमित अग्रवाल आज शहर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित गणेश महोत्सव कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर दर्शन किए और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।

विधायक ने सबसे पहले शारदा रोड पर तरुण गुप्ता द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव में शिरकत की। इसके बाद वे खटिकान मोहल्ला, पी.एल. शर्मा रोड पर कमल खटीक द्वारा आयोजित गणेश उत्सव में पहुंचे। दोनों ही स्थानों पर उन्होंने भगवान गणेश का पूजन किया और उपस्थित श्रद्धालुओं को गणेश महोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

इसके उपरांत विधायक लालकुर्ती स्थित गुरुद्वारा रोड पर गणपति बप्पा महोत्सव आयोजन समिति द्वारा आयोजित भव्य गणेश महोत्सव में सम्मिलित हुए। यहां बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं के साथ उन्होंने पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने भगवान गणेश से सभी नगरवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की है।

लालकुर्ती में आयोजित कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष विशाल कनौजिया, अरुण जिंदल, अंकित गुप्ता, अनिल जैन, अमित चिकारा सहित अन्य गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here