Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 16, 2026

कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने गणेश महोत्सव कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर पूजा-अर्चना की

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। आज मेरठ में विभिन्न स्थानों पर आयोजित गणेश महोत्सव कार्यक्रमों में मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने सम्मिलित होकर भगवान श्री गणेश जी की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर हाईडिल कॉलोनी, मोहनपुरी स्थित श्री शिव दुर्गा हनुमान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम आयोजक श्री विकास मित्तल, मंडल अध्यक्ष अनुराग विश्नोई सहित पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे। इसके उपरांत नेताजी नगर स्थित करण पब्लिक स्कूल में आयोजित गणेश महोत्सव कार्यक्रम में भी विधायक अमित अग्रवाल सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में आयोजक एवं मंडल महामंत्री राजेंद्र पाल, मंडल अध्यक्ष अनुराग विश्नोई सहित पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

वहीं, मेरठ कैंट के रजबन क्षेत्र में मंडल अध्यक्ष गौरव हुरिया के निवास पर आयोजित गणेश महोत्सव कार्यक्रम में भी विधायक अमित अग्रवाल ने सहभागिता की और भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गौरव हुरिया, मंडल अध्यक्ष अनुराग विश्नोई सहित पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक अमित अग्रवाल ने भगवान श्री गणेश जी से सभी के सुख, समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here