Breaking

Your Ads Here

Monday, September 7, 2026

भारत विकास परिषद संस्कार शाखा ने लगाया दंत परीक्षण शिविर, छात्र-छात्राओं को किया जागरूक



नमरा रियाज

नित्य संदेश, मेरठ। भारत विकास परिषद संस्कार शाखा मेरठ द्वारा विद्यार्थियों में दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दंत परीक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सोमवार को मदन मोहन सरस्वती विद्या मंदिर, यूनिवर्सिटी कैंपस में प्रातः 9 से 11 बजे तक किया गया। शिविर में कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों के दांतों का परीक्षण किया गया।


शिविर में डॉ. समीर राय (BDS) एवं डॉ. शितिज कंसल (BDS) ने बच्चों के दांतों की जांच की तथा दांतों की उचित देखभाल और स्वच्छता के संबंध में जानकारी दी। बच्चों को नियमित दंत जांच, सही तरीके से ब्रश करने और दांतों को स्वस्थ रखने के प्रति जागरूक किया गया। परिषद का संदेश रहा - "स्वस्थ दांत, खुशहाल जीवन - आज ही करें दंत जांच, रखें मुस्कान बरकरार।" कार्यक्रम के संयोजक धर्मेन्द्र कुमार अग्रवाल एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या शर्मिष्ठा भाटी रहीं। इस अवसर पर संरक्षक डॉ. एस.के. अग्रवाल, प्रांत सचिव एम.सी. गुप्ता, सचिव अरविंद कुमार गोयल, कोषाध्यक्ष जसवंत लाल गुप्ता, लोकेश गोयल, डॉ. कीमती लाल, प्रो. संगीता अग्रवाल, के.बी.एल. खंडेलवाल, मीडिया प्रभारी यतेन्द्र कुमार शर्मा, कपिल गर्ग, पुष्पा, नीरू शर्मा, अंशु गोयल सहित शाखा के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here