Breaking

Your Ads Here

Monday, September 7, 2026

आईएनएम पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह पर सलाद गतिविधि और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

 


नमरा रियाज

नित्य संदेश, मेरठ। आई.एन.एम. पी.जी. कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण सप्ताह-2026 के अंतर्गत सलाद गतिविधि और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अनीता राठी के कुशल निर्देशन में किया गया।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा। सलाद गतिविधि के अंतर्गत छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के पौष्टिक एवं आकर्षक सलाद तैयार किए। इसके माध्यम से छात्राओं को फल-सब्जियों के पोषण संबंधी महत्व, स्वस्थ खाद्य विकल्पों और भोजन के आकर्षक प्रस्तुतीकरण का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ। इसी अवसर पर पोषण एवं स्वस्थ खान-पान विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। छात्राओं ने रचनात्मक पोस्टरों के माध्यम से संतुलित आहार, पोषक तत्वों, स्वस्थ खान-पान की आदतों और पोषण संबंधी जागरूकता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।


प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आयशा, द्वितीय स्थान इफरा, तृतीय स्थान अलविरा ने प्राप्त किया, जबकि सांत्वना पुरस्कार सना को दिया गया। विभाग द्वारा सभी छात्राओं को उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम से छात्राओं की रचनात्मकता, व्यावहारिक कौशल और पोषण संबंधी ज्ञान को बढ़ावा मिला। छात्राओं ने स्वस्थ एवं संतुलित आहार अपनाने का संदेश लिया। कार्यक्रम का संचालन विभाग प्रभारी निशा गुप्ता ने किया तथा संयोजन काशीफा ने किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here