Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 12, 2026

स्कूल ऑफ लॉ एंड कॉन्स्टिट्यूशनल स्टडीज के विद्यार्थियों का राष्ट्रीय लोक अदालत, जिला न्यायालय मेरठ का शैक्षणिक भ्रमण

डा. अभिषेक डबास

नित्य संदेश, मेरठ। स्कूल ऑफ लॉ एंड कॉन्स्टिट्यूशनल स्टडीज (SLCS) के विद्यार्थियों ने जिला न्यायालय, मेरठ में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को लोक अदालत की कानूनी कार्यवाही एवं उसकी व्यावहारिक प्रक्रिया का प्रत्यक्ष ज्ञान प्राप्त हुआ।


विद्यार्थियों ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) की लोक अदालत के संचालन एवं कार्यप्रणाली में महत्वपूर्ण भूमिका के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। लोक अदालत के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। उन्होंने लोक अदालत के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को विधि के क्षेत्र में उनके भावी करियर के लिए प्रेरित एवं मार्गदर्शित किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने सचिव प्रभारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), प्रियंका वर्मा से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को लोक अदालत की कार्यवाही एवं कार्यप्रणाली के संबंध में संक्षिप्त जानकारी प्रदान की तथा लोक अदालत की कार्यवाही में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका को भी विस्तार से समझाया। इसके बाद विद्यार्थियों ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय, जिला परिवार न्यायालय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय सहित अन्य विभिन्न न्यायालयों का भ्रमण किया और न्यायालयों की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। यह शैक्षणिक भ्रमण प्रोफेसर (डॉ.) ए. के. शर्मा, निदेशक, स्कूल ऑफ लॉ एंड कॉन्स्टिट्यूशनल स्टडीज  के मार्गदर्शन में तथा पवन कुमार एवं डॉ. पल्लवी जैन के समन्वय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here