Breaking

Your Ads Here

Monday, September 28, 2026

शिखर हॉस्पिटल की संवाद गोष्ठी व पत्रकार सम्मान समारोह सम्पन्न

 

-आईएमए अध्यक्ष डा. प्रदीप बंसल एवं डा. एसपी कौशिक हुए शामिल


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। दिल्ली रोड स्थित रानी मिल के पास सोमवार को शिखर हॉस्पिटल के तत्वावधान में संवाद गोष्ठी और पत्रकार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। शाम 4 से 6 बजे तक चले इस कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ पत्रकारों, संपादकों, छायाकारों और डिजिटल मीडिया प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में शिरकत की।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईएमए मेरठ के अध्यक्ष डा. प्रदीप बंसल, वरिष्ठ चिकित्सक डा. एसपी कौशिक, अस्पताल संचालक मनोज गोयल, कमल सिंह, अंकुर कुमार, राहुल कुमार एवं पंकज कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। आयोजकों ने सभी पत्रकारों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। संवाद गोष्ठी में शिखर हॉस्पिटल प्रबंधन ने अपने ध्येय वाक्य "आपके स्वास्थ्य की हमारी प्राथमिकता" पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि आम जनता तक सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा पहुंचाना ही हॉस्पिटल का मुख्य उद्देश्य है। गोष्ठी में स्वास्थ्य जागरूकता, आपातकालीन सेवाओं के विस्तार और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा हुई। पत्रकारों ने स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव भी दिए।

पत्रकारों को किया गया सम्मानित

समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में शहर के वरिष्ठ एवं सक्रिय पत्रकारों को स्मृति चिन्ह व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि "पत्रकारिता समाज की आवाज है। निष्पक्ष पत्रकारिता से ही समाज को सही दिशा मिलती है।" सम्मान पाकर पत्रकारों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने शिखर हॉस्पिटल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here