Breaking

Your Ads Here

Monday, September 28, 2026

शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मेरठ में लता मंगेशकर गीतों पर आधारित गायन प्रतियोगिता का आयोजन



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मेरठ में आज स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर कल्चरल क्लब, साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में लता मंगेशकर जी के गीतों पर आधारित गायन प्रतियोगिता का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. राधा रानी एवं डॉ. शालिनी वर्मा द्वारा किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. अंजू सिंह द्वारा माँ सरस्वती एवं स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात छात्रा मोनिका अग्रवाल ने माँ सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।प्रतियोगिता में जानवी, वैभवी श्रीवास्तव, दिव्या, रश्मि, कशिश, सना वाहिद, चांदनी, श्वेता, दीपांशी, शाहीन, अलीशा, रजनी, मोनिका, कीर्ति सहित अनेक छात्राओं ने लता जी के रस व भावपूर्ण गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी।


प्रतियोगिता परिणाम :

  • प्रथम स्थान - कशिश (बी.ए. द्वितीय वर्ष)
  • द्वितीय स्थान - कीर्ति (एम.ए. प्रथम वर्ष)
  • तृतीय स्थान - मोनिका (एम.ए. प्रथम वर्ष)
  • सांत्वना पुरस्कार - जानवी एवं अलीशा


प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने अपने आशीर्वचन में कहा कि संगीत हमारे जीवन का अभिन्न अंग है, यह न केवल मनोरंजन का साधन है बल्कि तनाव से मुक्ति का भी बेहतरीन साधन है। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका प्रो. मंजू रानी, डॉ. पारुल मलिक एवं डेजी वर्मा ने निभाई, जबकि मंच संचालन डॉ. राधा रानी द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो. लता कुमार, डॉ. ज्योति चौधरी, डॉ. गौरी, डॉ. नेहा, डॉ. रूबी सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ की सराहनीय उपस्थिति रही। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here