Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 9, 2026

घर में घुसकर फायरिंग करने वाला गैंगस्टर हाजी फिरोज उर्फ भूरा अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। कोतवाली पुलिस ने फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने वाले गैंगस्टर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं।

क्या है पूरा मामला -
08.09.2026 को सराय बहलीम निवासी हाजी सिराज पुत्र बसीरूद्दीन ने कोतवाली थाने में तहरीर दी थी कि हाजी फिरोज उर्फ भूरा पुत्र हाजी याकूब कुरैशी, अदनान व 2-3 अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुस आए और जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग की। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0-152/2026 धारा-191(2)/333/351(3)/109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त हाजी फिरोज कुरैशी उर्फ भूरा पुत्र मौहम्मद याकूब निवासी मस्जिद तेलियान, मौहल्ला सराय बहलीम को उसी मौहल्ले से गिरफ्तार कर लिया।

बरामदगी -
पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर 01 अवैध पिस्टल .32 बोर और 02 जिंदा कारतूस .32 बोर बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई है।

शातिर गैंगस्टर है आरोपी -
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त थाना खरखौदा से गैंगस्टर है। उसके विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में गैंगस्टर एक्ट, धोखाधड़ी, जालसाजी, मारपीट समेत 10 गंभीर मुकदमे पहले से पंजीकृत हैं। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम -
प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, उ0नि0 अकरम खाँ, उ0नि0 शुभम सैंगर, हे0कां0 पंकज कुमार, कां0 नीरज और रि0कां0 रनवीर सिंह।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here