नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार ट्रस्ट द्वारा शहीद ए आजम भगत सिंह जी की 119वी जन्म जयंती पर उनको सादर नमन किया गया। इस अवसर पर लाल कुर्ती स्थित पेंट एरिया में क्रांतिकारी भगत सिंह की प्रतिमा पर दुग्ध से अभिषेक कर माल्यार्पण करते हुए नमन किया गया.
दीपदान कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सरबजीत कपूर ने बताया, भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 ई को एक सिख परिवार में हुआ था, उनके पिता का नाम सरदार किशन सिंह और माता का नाम विद्यावती कौर था। शहीद ए आजम भगत सिंह को नमन किया गया. कार्यक्रम के दौरान लाल कुर्ती एरिया के सभी व्यापारी उपस्थित रहे. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चंद्र जैन ने साथ मिलकर शहीद ए आजम भगत सिंह को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया. उन्होंने बताया कि उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रतिबद्ध हैं. महान क्रांतिकारी को सम्मान अर्पित करते हुए लाल कुर्ती पेट एरिया के पुनीत, लकी सेठी शेट्टी महामंत्री अक्षत बिंद्रा। उपाध्यक्ष शीलू ओबेरॉय की वह ट्रस्ट की तरफ से मंत्री दीपेंद्र कुमार जैन महेश चंद्र गुप्ता। सुनील शर्मा मुकेश शर्मा आदि
No comments:
Post a Comment