Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 27, 2026

पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक, परिवार में मचा कोहराम

 


नित्य संदेश ब्यूरो

रोहटा। रविवार को थाना क्षेत्र के कैथवाड़ी गांव के जंगल में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव निवासी मोनू कुमार (24) पुत्र रघवीर के रूप में हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक, मोनू तीन बच्चों का पिता था और पिछले कुछ समय से ससुराल में रह रहा था। कुछ दिन पहले ही वह गांव लौटा था।


ग्रामीणों ने बताया कि गृहक्लेश के चलते युवक ने आत्मघाती कदम उठाया, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रविवार दोपहर बाद घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here