Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 8, 2026

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं: अतुल माहेश्वरी

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। दिल्ली में दो महिला पत्रकारों के साथ पुलिस द्वारा की गई कथित बर्बरता और मारपीट की घटना के विरोध में पत्रकारों में भारी आक्रोश है। मंगलवार को संयुक्त प्रेस क्लब मेरठ के बैनर तले सैकड़ों पत्रकारों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।


ज्ञापन में संयुक्त प्रेस क्लब ने कहा कि दिल्ली की यह घटना अत्यंत निंदनीय है और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला है। इस घटना से पूरे देश के पत्रकार जगत में गहरा रोष व्याप्त है। अध्यक्ष अतुल माहेश्वरी ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और पत्रकारों पर होने वाले किसी भी प्रकार के हमले एवं उत्पीड़न को संयुक्त प्रेस क्लब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने देशभर के पत्रकारों से एकजुट होकर पीड़ित महिला पत्रकारों को न्याय दिलाने के लिए आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। महामंत्री धर्मेन्द्र तोमर ने कहा कि यदि कानून के रक्षक ही कानून की रक्षा करने वाले पत्रकारों के साथ ऐसा बर्ताव करेंगे तो यह पूरे लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है। उपाध्यक्ष शाहीन परवीन ने कहा कि महिला पत्रकारों के साथ इस प्रकार की घटना महिला सुरक्षा और प्रेस की स्वतंत्रता दोनों पर सीधा हमला है। ज्ञापन की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और दिल्ली पुलिस आयुक्त को भी भेजी गई है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here