राहुल गौतम
नित्य संदेश, मेरठ। शीलकुंज निवासियों की समस्याओं को लेकर चल रहा धरना प्रशासन एवं इंडस वैली प्रबंधन के प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक के बाद समाप्त कर दिया गया।
एसडीएम कार्यालय सरधना में एसडीएम उदित सेंगर एवं सीओ सरधना के साथ हुई बैठक में सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।आवारा कुत्तों के लिए नियमित अभियान चलाने पर भी सहमति बनी। तय किया गया कि प्रत्येक फेस से दो लोग प्रतिनिधि चुने जाएंगे जो प्रबंधन के साथ हर माह बैठक कर कार्यों की समीक्षा करेंगे।समिति के सदस्य अवनीश काजला ने बताया कि प्रशासन के समक्ष सभी प्रमुख बिंदुओं पर सहमति बन गई है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि कंपनी समझौते से पीछे हटती है तो यहां के लोग मजबूर होकर दोबारा आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर विनोद जैन, प्रदीप सेठी, विपिन राणा, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, हरिओम कंसल, मनोज गर्ग, हर्ष पुनिया, प्रज्ञा पंवार, पंकज यादव, प्रबल साहनी एवं तनुज पुनिया मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment