Tuesday, September 8, 2026

डी.एम. पब्लिक स्कूल परीक्षितगढ़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

 

जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चार पदक जीते, तीन खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम, मेरठ में आयोजित जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की प्रतियोगिता में डी.एम. पब्लिक स्कूल, परीक्षितगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।


प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में कुल चार पदक अपने नाम किए। सार्थक खारी ने अंडर-14 ट्रायथलॉन में रजत पदक, गुरवाणी ढिल्लों ने अंडर-14 ट्रायथलॉन में रजत पदक, सिद्धि भाटी ने अंडर-16 की 600 मीटर दौड़ में रजत पदक तथा याशिका हून ने अंडर-16 की 600 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। खिलाड़ियों की इस सफलता में विद्यालय की एथलेटिक्स कोच रूबी हून का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके नियमित प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत के बदौलत सार्थक खारी, गुरवाणी ढिल्लों और सिद्धि भाटी का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।



विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद सिंह तथा स्कूल डायरेक्टर रविंद्र चौधरी एवं भागेश्वरी चौधरी ने खिलाड़ियों और कोच को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

No comments:

Post a Comment