नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन की ओर से आयोजित स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में अंडर 14 मेरठ मंडल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूआत बृहस्पतिवार को एमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ में हुई। इसमें पहला मैच मेरठ और बागपत की टीम के बीच हुआ। इ समें बागपत की टीम ने जीत के साथ शुरूआत की।
पहले मैच में टॉस मेरठ के कप्तान ने जीता और पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। इसके बाद बागपत की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। इसमें अक्ष ने 46, सहज ने 40, धैर्य ने 39 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में कार्तिक ने दो, युग ने दो, आईश ने दो, नकुल ने दो, अक्ष ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ की टीम 19 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 158 रन ही बना सकी और 6 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से कार्तिक ने 40, देवांश ने 41, ओम ने 39, आदिल ने 35 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में उवैस ने तीन, परमजीत ने 3, अली ने 3, अक्षय ने दो विकेट लिए।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि स्कूल के निदेशक आयुष ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि प्रतियोगिता में एक मुकाबला देर रात में खेला जाता रहा।
3 विकेट से बुलंदशहर ने जीता मैच
स्पोर्ट्स फॉर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए दूसरे मैच में बुलंदशहर की टीम ने मैच जीता। हापुड़ इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पवर 151 रन बनाए। इसमें यश ने 38, अदनान ने 37 रन बनाए।
गेंदबाजी में सुभान ने तीन, विवेक ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुलंदशहर इलेवन की टीम ने 18.5 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए और 3 विकेट से मैच जीता। इ समें दक्ष ने 35, निखिल ने 36 रन बनाए। गेंदबाजी में मनन ने दो विकेट लिए।
No comments:
Post a Comment