Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 1, 2026

एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज मनाएगा वृक्षारोपण सप्ताह

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में वृक्षारोपण सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कॉलेज परिसर के विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में पौधे लगाए जाएंगे।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के प्रथम दिन क्रिकेट स्टेडियम के चारों ओर वृक्षारोपण किया गया। वहीं दूसरे दिन टाइप-2 रेजिडेंट क्वार्टर्स में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर फलदार वृक्षों का बाग विकसित किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज के उप प्राचार्य एवं ऑर्थोपेडिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ ज्ञानेश्वर टाक के सहयोग से इस अवसर पर ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने आज के स्टार विभाग की भूमिका निभाई। 

इस अवसर पर डॉ. आर.सी. गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, मेरठ ने कहा कि वृक्षारोपण एक पुनीत कार्य है। वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर हम आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित कर सकते हैं।

प्रभारी डॉ अनुज त्यागी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा मेडिकल कॉलेज परिसर को अधिक हरा-भरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज चिकित्सक एवं कर्मचारी सादिक़ उपस्थित रहेंगे। वृक्षारोपण कार्यक्रम में शिवा व सियाराम माली ने सहयोग किया ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here