Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 13, 2026

बुनकर नगर में समाजवादी पार्टी की बैठक, शहर विधायक हाजी रफीक अंसारी बोले - भाजपा बदले की भावना से कर रही काम

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। शहर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बुनकर नगर गली नं. 1 में गत रात्रि समाजवादी पार्टी की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हाजी शाहिद अंसारी ने की, जबकि संचालन पूर्व पार्षद सलीम भारती ने किया।

बैठक के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के शहर विधायक हाजी रफीक अंसारी रहे। अपने संबोधन में उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा बदले की भावना से कार्य कर रही है। देश और प्रदेश में बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। भाजपा आस्था के नाम पर लोगों की भावनाओं से खेल रही है।

हाजी रफीक अंसारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर जनता के हित में कई योजनाएं लागू की जाएंगी -
• हर परिवार को 300 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी। 
• समाज के गरीब वर्ग की प्रत्येक महिला को 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। 
• कक्षा 1 से लेकर पीजी तक छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी। 
• विधवा, वृद्धा और विकलांग पेंशन में बढ़ोतरी की जाएगी। 

मेरठ के स्थानीय मुद्दों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों में गड्ढे हैं, गड्ढों में सड़क ढूंढनी पड़ रही है और जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। सपा सरकार बनने पर शहर को जलभराव से मुक्ति दिलाकर मेरठ को स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा। साथ ही लड़कियों के लिए नया कॉलेज और गरीबों के इलाज के लिए 50 बेड का नया हॉस्पिटल बनाने का काम किया जाएगा।

बैठक में विचार व्यक्त करने वालों में महानगर अध्यक्ष हाजी आदिल चौधरी, पूर्व पार्षद दल नेता अफजाल सैफी, हाजी सलीम अंसारी, हाफिज साजिद अंसारी, यासर चौधरी, मतीन अंसारी, रशीद अंसारी, पूर्व पार्षद मोइनुद्दीन अंसारी, मोइन अंसारी, हाजी अब्दुल गफ्फार अंसारी, आस मोहम्मद मलिक, शहर विधानसभा अध्यक्ष शाहिद पहलवान, अरशान अली, रिजवान कुरैशी, एबाद खान, जीशान अली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here