Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 12, 2026

विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस मनाया गया

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राथमिक चिकित्सा सेल के तत्वावधान में प्राथमिक चिकित्सा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सेल प्रभारी प्रो कुमकुम राजपूत एवं सहप्रभारी डॉ गौरी गोयल द्वारा किया गया। 


इस अवसर पर छात्राओं द्वारा प्राथमिक चिकित्सा से संबंधित पोस्टर बनाकर जागरूकता का संदेश दिया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो (डॉ) अंजू सिंह ने छात्राओं को बताया कि प्राथमिक चिकित्सा दिवस प्रत्येक वर्ष  सितंबर को दूसरे शनिवार को मनाया जाता है। इस वर्ष 2026 की थीम: “प्रवासन के संदर्भ में प्राथमिक उपचार” रखी गई है। प्राथमिक चिकित्सा दिवस मनाने का उद्देश्य:आपातकालीन या दुर्घटना के समय डॉक्टर के आने से पहले शुरुआती जीवन-रक्षक सहायता (फर्स्ट एड) के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना होता हैं। डॉ कुमकुम एवं डॉ गौरी द्वारा भी मुख्य बातें और प्राथमिक चिकित्सा दिवस के महत्व को बताया कि कैसे छोटी-छोटी जानकारियां, जैसे घाव पर दबाव डालना, सीपीआर देना या दम घुटने पर मदद करना किसी की जान बचा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here