Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 12, 2026

​लोक अदालत शिविर: संपत्ति कर और जलकर के अधिभार में 100% तक की छूट, जोनल कार्यालयों में उमड़ी भीड़

नवीन मौर्य 

नित्य संदेश, इंदौर। संपत्ति कर एवं जलकर के बकायादार करदाताओं को राहत प्रदान करने हेतु विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में बकाया कर राशि जमा करने वाले करदाताओं को सरचार्ज (अधिभार) में नियमानुसार 100 प्रतिशत तक की छूट का लाभ दिया जा रहा है। प्रभारी महापौर, राजेंद्र राठौर ने राजस्व प्रभारी,  निरंजनसिंह चौहान के साथ नगर निगम द्वारा आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान  अटलबिहारी वाजपेयी झोन क्रमांक 7 एवं नेहरू स्टेडियम झोन क्रमांक 11 स्थित शिविरों का जायजा लिया गया।

प्रभारी महापौर,  राठौर ने शिविरों में करदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, बैठने की व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में आने वाले नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

नगर निगम द्वारा आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर नगर निगम मुख्यालय, सभी 22 जोनल कार्यालयों एवं संबंधित रजिस्ट्रार कार्यालयों में लगाए गए हैं। निगम द्वारा करदाताओं से अपील की गई है कि वे लोक अदालत के माध्यम से उपलब्ध छूट का लाभ लेते हुए अपने संपत्ति कर एवं जलकर की बकाया राशि का भुगतान करें तथा नगर निगम की राजस्व व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सहयोग प्रदान करें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here