Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 16, 2026

जिला न्यायालय परिसर को स्वच्छ, हरित और जनसुविधायुक्त बनाने की पहल, हेल्पलाइन निर्देशिका का शुभारंभ

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविन्द कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से वीरीना फाउंडेशन द्वारा जिला न्यायालय परिसर को स्वच्छ, हरित एवं जनसुविधायुक्त बनाने की दिशा में पहल की गई।

इसी क्रम में वीरीना फाउंडेशन द्वारा तैयार की गई महत्वपूर्ण सहायता दूरभाष क्रमांकों की निर्देशिका का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविन्द कुमार मिश्रा द्वारा जिला न्यायालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर किया गया। इस निर्देशिका में राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विधिक एवं जनसहायता सेवाओं के दूरभाष क्रमांक शामिल हैं। इसके अतिरिक्त वादकारियों एवं आमजन को आवश्यक जानकारी सहज रूप से उपलब्ध कराने के लिए न्यायालय परिसर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर कांच-फलक भी स्थापित किए गए हैं।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश के स्वच्छ एवं हरित न्यायालय परिसर के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए वीरीना फाउंडेशन द्वारा परिसर में पौधे एवं कूड़ेदान भी उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविन्द कुमार मिश्रा ने वीरीना फाउंडेशन के सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने संस्था के संस्थापक एवं निदेशक धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में जिला कारागार में बंदियों के पुनर्वास, कौशल विकास एवं समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए किए जा रहे कार्यों को सराहनीय बताया तथा संस्था की पांचवीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं दीं।

वीरीना फाउंडेशन के संस्थापक एवं निदेशक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से जनसुविधा, विधिक जागरूकता, स्वच्छता एवं हरियाली से जुड़ी इस पहल को आगे बढ़ाना संस्था के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने भविष्य में भी जनहित से जुड़ी ऐसी पहलों में निरंतर सहयोग जारी रखने की बात कही।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here