Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 16, 2026

किठौर में त्यागी समाज साझी विरासत न्यास ने मनाया रक्षाबंधन, एकता और भाईचारे का दिया संदेश


इकराम चौधरी 
नित्य संदेश, किठौर। त्यागी समाज साझी विरासत न्यास के तत्वावधान में मेरठ जिले के कस्बा किठौर एवं आसपास में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पहला कार्यक्रम मौलाना मुजीब चौधरी के आवास पर आयोजित हुआ, जहां उपस्थित भाई-बहनों ने एक-दूसरे को रक्षा सूत्र बांधकर आपसी एकता और भाईचारा बनाए रखने का प्रण लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी इरफान अहमद त्यागी ने कहा कि सर्वप्रथम देश है और देश की अखंडता तथा एकता को हमें हमेशा सर्वोपरि रखना है। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

इस अवसर पर डॉ. कपिल त्यागी सह सचिव, श्वेता त्यागी, समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव इकराम चौधरी त्यागी, मयंक त्यागी, डॉ. शादाब अली त्यागी, बब्बू त्यागी, एहसान खान, रिहाना त्यागी, चिराग त्यागी, हारिस त्यागी, रिजवान त्यागी, अरशद त्यागी, मुफीद अली त्यागी, गुफरान अली त्यागी, अरमान त्यागी, साजिद त्यागी, जावेद त्यागी, बिलाल त्यागी, डॉ. नासिर हुसैन त्यागी, इसरार त्यागी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

वहीं दूसरा रक्षाबंधन कार्यक्रम किठौर स्थित आदिल त्यागी के आवास पर भी आयोजित किया गया, जिसमें भी भाईचारे और साझी विरासत को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here