Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 22, 2026

कंकरखेड़ा में पूर्व सैनिक कल्याण निगम के क्षेत्रीय कार्यालय का लोकार्पण

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड के नवनिर्मित क्षेत्रीय कार्यालय परिसर का लोकार्पण कंकरखेड़ा में प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने किया। लगभग 521.89 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह आधुनिक परिसर पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों को पंजीकरण, नियोजन एवं कल्याणकारी सेवाएं सुलभ कराएगा।


कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों का कल्याण, पुनर्वास और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण केंद्र व प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में सरकार बलिदानी सैनिकों के परिवारों को आर्थिक सहायता, वीर नारियों को सहयोग, भर्तियों में आरक्षण और सैनिक बंधु बैठकों के माध्यम से समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण कर रही है। इस दौरान राज्यमंत्री ने वीर नारियों और शौर्य पुरस्कार विजेता सैनिकों को सम्मानित किया। प्रारंभ में निगम के प्रबंध निदेशक मेजर जनरल शरद बिक्रम सिंह (से.नि.) ने स्वागत भाषण में निगम की उपलब्धियां बताईं। निगम की स्थापना 23 मई 1989 को हुई थी और वर्तमान में यह देशभर में लगभग 30 हजार पूर्व सैनिकों को रोजगार उपलब्ध करा रहा है। आभार कर्नल प्रतीक वाधवा (से.नि.), सहायक महाप्रबंधक, मेरठ ने व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक कैंट अमित अग्रवाल, महापौर हरिकान्त अहलूवालिया, जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह, सीडीओ नूपुर गोयल सहित प्रशासनिक अधिकारी, सशस्त्र बलों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here