Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 22, 2026

राष्ट्रीय अध्यक्ष से गणमान्य नागरिकों का कराया परिचय


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के मेरठ प्रवास के दौरान मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी के साथ शहर के गणमान्य एवं प्रबुद्ध नागरिकों, चिकित्सकों, व्यापारियों तथा समाजसेवियों का उनसे परिचय करवाया।


इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रतिष्ठित नागरिकों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से संवाद किया। श्री नबीन ने सभी से परिचय प्राप्त करते हुए उनके विचारों एवं अनुभवों को जाना। इसके उपरांत मार्स होटल में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े तथा संगठन महामंत्री धर्मपाल से विधायक अमित अग्रवाल ने आत्मीय भेंट एवं संवाद किया। इस दौरान संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई तथा वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here