Saturday, September 26, 2026

अपहरण की फर्जी सूचना से हड़कम मचा

नित्य संदेश ब्यूरो 
रोहटा। शनिवार को थाना पुलिस में अपहरण की फर्जी सूचना से हड़कम मच गया। हालांकि बाद में मामला रुपयो के लेनदेन का विवाद पाया गया।बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले शांति भंग में चालान कर दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार, गांव जौनपुर निवासी रोहित ओर कविनगर गाजियाबाद निवासी विशाल के बीच काफी समय से रुपयों के लें दें को लेकर विवाद चला आ रहा है। शनिवार को दोनों पक्षों के लोग मेरठ बड़ौत रोड पर जैनपुर के सामने एक प्रॉपर्टी के ऑफिस पर दोनों पक्षों में रुपयों के लेन देन को लेकर कहासुनी के बाद गली गलौच होनी शुरू हो गई। इसी बीच विशाल के साथ आए उसके एक साथी ने 112 पुलिस को विशाल का अपहरण होने की सूचना दे दी। पुलिस में अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। 

पुलिस सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची तो मामला रुपयो के लेनदेन का पाया गया। पुलिस दोनों पक्षों को हिरासत में ले थाने ले जब कोई से भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी। तो थाना पुलिस ने दोनों लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया। 

सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि जांच में मामला रुपयो के लेन देन का पाया गया है। अपहरण की सूचना फर्जी पाई गई है।

No comments:

Post a Comment