Saturday, September 26, 2026

एडीजी जोन मेरठ ने किया पुलिस लाइन शामली का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा


नित्य संदेश ब्यूरो 
शामली। शनिवार को अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद शामली की पुलिस लाइन का भ्रमण/निरीक्षण किया गया।

इस दौरान उनके साथ एसपी शामली, एडिशनल एसपी शामली सहित अन्य पुलिस अधिकारी व पुलिस बल मौजूद रहा। एडीजी द्वारा पुलिस लाइन परिसर की समस्त व्यवस्थाओं - परेड ग्राउंड, बैरक, मैस, शस्त्रागार, परिवहन शाखा, आवासीय परिसर एवं साफ-सफाई व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण कर जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान एडीजी जोन मेरठ ने पुलिस लाइन में मौजूद सुविधाओं को और बेहतर बनाने तथा अनुशासन बनाए रखने हेतु सर्व-संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर जनपद के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment