Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 27, 2026

महिला स्वास्थ्य को लेकर सुभारती में जागरूकता व्याख्यान, एचपीवी टीकाकरण पर जोर

 



नित्य संदेश ब्यूरो


मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ  में महिला स्वास्थ्य एवं कैंसर से बचाव को लेकर जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। विवि की महिला सशक्तिकरण समिति की ओर से मेडिकल काउंसिल हॉल में “गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम : एचपीवी  टीकाकरण की भूमिका” विषय पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के कारणों, बचाव के उपायों और समय पर स्वास्थ्य जांच के महत्व की जानकारी दी गई।



कार्यक्रम की विशेषज्ञ वक्ता डॉ. अफरीन बी., सीनियर रेजिडेंट, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग, स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ ने गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जागरूकता, नियमित स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श के साथ समय रहते आवश्यक निवारक कदम उठाना बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने एचपीवी टीकाकरण को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के जोखिम को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण निवारक उपाय बताते हुए इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। 




डॉ. अफरीन ने प्रतिभागियों को एचपीवी संक्रमण, कैंसर के संभावित जोखिम, निवारक उपायों तथा समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने के संबंध में उपयोगी जानकारी दी। उन्होंने स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और सही जानकारी के आधार पर निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया।



कार्यक्रम का आयोजन डॉ. मंजू अधिकारी, सचिव, महिला सशक्तिकरण समिति एवं विभागाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षा विभाग, सुभारती विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन में डॉ. राखी झा, सदस्य, महिला सशक्तिकरण समिति, के साथ डॉ. सोनिया राणा एवं सुश्री दीपांशु चौधरी ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

 


महिला सशक्तिकरण समिति ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कुलपति प्रो. (डॉ.) वी.के. मित्तल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. (डॉ.) शल्या राज एवं कार्यकारी अधिकारी डॉ. कृष्णमूर्ति के मार्गदर्शन, सहयोग एवं प्रोत्साहन के प्रति आभार व्यक्त किया। 

 


इस अवसर पर विशेषज्ञ वक्ता सहित सभी प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया गया। विश्वविद्यालय में आयोजित यह जागरूकता कार्यक्रम महिला स्वास्थ्य, निवारक स्वास्थ्य देखभाल और स्वास्थ्य संबंधी जागरूक व्यवहार को बढ़ावा देने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here