नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। आज प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ, मेरठ शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।
समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष पद के लिए डॉ. सुधीर कुमार, उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. यशवीर सिंह व डॉ. प्रफुल्ल वर्मा, महिला उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. निरुपम गुप्ता, सचिव पद के लिए डॉ. आशीष गर्ग, वित्त सचिव पद के लिए डॉ. सुनील कुमार, संपादक पद के लिए डॉ. रवि शंकर तथा केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. ओमकार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष डॉ. यशवीर सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. जगमोहन, वित्त सचिव डॉ. प्रवीण कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मेरठ डॉ. राम प्रसाद एवं एडी हेल्थ मेरठ डॉ. मनोज सैन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुभाष एवं डॉ. प्रवीण गौतम ने की। इस अवसर पर डॉ. विश्वास चौधरी, डॉ. अशोक तालियांन, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. पूजा शर्मा, डॉ. अतुल कुमार, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. गजेंद्र सिंह सहित संघ के अन्य चिकित्सक एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment