Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 16, 2026

बनारस मेरठ हिंदुस्तान लेटेस्ट प्राइवेट लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों ने कैथी टोल प्लाजा एवं वाराणसी में संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों का किया निरीक्षण

रवि गौतम 
नित्य संदेश, वाराणसी। बनारस मेरठ हिंदुस्तान लेटेस्ट प्राइवेट लिमिटेड के त्रिवेंद्रम मुख्यालय से आए वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के अंतर्गत गाजीपुर क्षेत्र में स्थित कैथी टोल प्लाजा का निरीक्षण किया। इस दौरान कंपनी और एनएचएआई के बीच हुए अनुबंध के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों एवं सेवाओं की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने PIU गाजीपुर के परियोजना निदेशक श्री अजय कुमार के साथ विस्तृत चर्चा की। परियोजना निदेशक ने कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई जा रही एम्बुलेंस सेवाओं की सराहना करते हुए बताया कि कंपनी के आने के बाद दुर्घटना स्थल पर एम्बुलेंस के पहुंचने के समय में उल्लेखनीय कमी आई है। विशेष रूप से एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस की उपलब्धता से सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को मौके पर ही आवश्यक प्राथमिक एवं जीवनरक्षक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने तथा उन्हें गोल्डन ऑवर के भीतर अस्पताल पहुंचाने में काफी सुविधा मिली है।

निरीक्षण के दौरान कंपनी द्वारा पिछले दो वर्षों से टोल प्लाजा एवं एनएचएआई स्टाफ के लिए संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। कंपनी द्वारा कर्मचारियों को तीन दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण के साथ-साथ एक दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण प्रदान किया गया था, जिसमें सॉफ्ट स्किल, आईटी आधारित समाधान, 'नमस्ते' संस्कृति एवं तनाव प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों के अनुसार इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के परिणामस्वरूप टोल प्लाजा स्टाफ के व्यवहार, कार्यप्रणाली एवं सेवाओं की गुणवत्ता में सकारात्मक सुधार देखने को मिला है।

इसके साथ ही कंपनी द्वारा टोल प्लाजा परिसरों में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत 11 पौधों का रोपण किया गया।

वाराणसी में स्वास्थ्य कार्यक्रमों का भी निरीक्षण
कंपनी के पश्चिमी क्षेत्र के प्रभारी डॉ. मनोज कुमार एवं श्री अमृत सागर सिंह ने बताया कि त्रिवेंद्रम से आए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वाराणसी में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों का भी निरीक्षण एवं प्रदर्शन मूल्यांकन किया गया।

अधिकारियों की टीम ने UPHC कोनिया में कंपनी की सीएसआर गतिविधियों के अंतर्गत टीबी मरीजों की पहचान के लिए आयोजित एक्स-रे कैंप का निरीक्षण एवं मूल्यांकन किया। इसके साथ ही जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. पीयूष राय से मुलाकात कर कार्यक्रम की गुणवत्ता एवं कार्यप्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

इसके बाद हरहुआ में तैनात कंपनी की एम्बुलेंस का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान एम्बुलेंस के कर्मचारियों से फीडबैक लिया गया तथा एम्बुलेंस में उपलब्ध चिकित्सा उपकरणों, दवाओं एवं विभिन्न आवश्यक रजिस्टरों का अवलोकन किया गया।

इस अवसर पर कंपनी की ओर से डॉ. संगीता पांडेय, श्री एस.के. बंसल, वंशिका रावत, अनुराग श्रीवास्तव, डॉ. चाहत, डॉ. राजेश पांडेय, रविंद्र सिंह एवं राहुल मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की तथा वाराणसी में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के निरीक्षण एवं प्रदर्शन मूल्यांकन में सहयोग किया।

कंपनी का उद्देश्य सरकार के साथ समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित जनकल्याणकारी उद्देश्यों को प्रभावी रूप से पूरा करना, राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाओं एवं अन्य आपात स्थितियों में समयबद्ध चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना तथा उपलब्ध वित्तीय संसाधनों का उचित एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here