Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 17, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रबंध निदेशक ने किया बुढ़ाना मोड़ उपकेंद्र का औचक निरीक्षण



नित्य संदेश ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा "सेवा संकल्प अभियान" 2026 के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक अनुरक्षण माह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता (आईएएस) ने आज 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बुढ़ाना मोड़, विद्युत वितरण खंड-खतौली, मुजफ्फरनगर का औचक निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक ने उपकेंद्र में चल रहे अनुरक्षण कार्यों की समीक्षा की और बिजलीघर एवं बिजलीघर यार्ड में स्थापित पावर ट्रांसफार्मर, वितरण परिवर्तकों, सीटी बॉक्स, ब्रेकर एवं कंट्रोल यूनिट की जांच की।


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि -

  1. विद्युत उपकेंद्रों एवं उपकरणों का मानकों के अनुरूप अनुरक्षण सुनिश्चित किया जाए ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापरक विद्युत आपूर्ति मिल सके।
  2. बिजलीघर एवं यार्ड में साफ-सफाई और विद्युत उपकरणों का विशेष प्रबंधन रखा जाए।
  3. अनुरक्षण कार्यों में निर्धारित मानकों और शटडाउन प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाए।


प्रबंध निदेशक ने बिजलीघर पर उपलब्ध लॉगशीट, शिकायत रजिस्टर, ब्रेकडाउन रजिस्टर एवं शटडाउन रजिस्टर की भी जांच की और निर्देश दिया कि किसी भी कार्य में शिथिलता न बरती जाए तथा सभी कार्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों में प्रभावी सहभागिता, व्यापक प्रचार-प्रसार और नियमित समीक्षा के भी निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here