Breaking

Your Ads Here

Monday, September 28, 2026

स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों ने किया अभ्यास



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में 12 अक्टूबर से शुरू हो रहे प्रथम ऑल इंडिया चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर सोमवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में कैंप लगाया गया। इस दौरान टूर्नामेंट में भाग ले रही टीम के खिलाड़ियों ने अभ्यास किया। बच्चों ने अभ्यास में बल्लेबाजी, गेंदबाजी आदि का अभ्यास किया। 


क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के सह-संस्थापक चौधरी नरेंद्र सिंह की स्मृति में आयोजित यह टूर्नामेंट आईपीएल की तर्ज पर रंगीन पोशाक (रंगीन किट) में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट तीन आयु वर्गों में लीग आधार पर आयोजित किया जाएगा। पहला वर्ग (10 से 13 वर्ष)। इस वर्ग में गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल (दिल्ली रोड), ऋषभ एकेडमी स्कूल, कुसुम पब्लिक स्कूल (दशरथपुर सकोती), रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल, ट्रांसलम इंटरनेशनल स्कूल तथा गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल की टीमें भाग ले रही हैं। दूसरा वर्ग (14 से 15 वर्ष) है। इसमें कुसुम पब्लिक स्कूल (दशरथपुर सकोती), के.एन.जी. इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, ऋषभ एकेडमी स्कूल, रशीद एकेडमी स्कूल, राधा गोविंद पब्लिक स्कूल और जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल (हापुड़) की टीमें शामिल हैं। तीसरा वर्ग (16 से 18 वर्ष) तक रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here