नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। पद्मावती उमेश सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में विद्यालय समिति के सदस्य अमित कुमार के पिताजी स्वर्गीय नरेंद्र कुमार की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में छात्रों के लिए निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. अतुल गौड़ एवं डॉ. अमिता ने विद्यालय के छात्रों के नेत्रों की जांच की। चिकित्सकों ने छात्रों को आंखों की देखभाल, स्वच्छता और नेत्रों को स्वस्थ रखने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य भगत सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के नेत्रों की नियमित जांच एवं देखभाल अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने इस सेवा कार्य के लिए चिकित्सक टीम का आभार व्यक्त किया। विद्यालय परिवार की ओर से चिकित्सकों एवं उनकी टीम को धन्यवाद दिया गया। स्वर्गीय नरेंद्र कुमार की पुण्यतिथि पर आयोजित यह शिविर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि के साथ-साथ विद्यार्थियों के प्रति विद्यालय की सेवा भावना का परिचायक रहा।

No comments:
Post a Comment