Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 16, 2026

विकास भवन सभागार में सीडीओ की अध्यक्षता में संपन्न हुई किसान दिवस बैठक


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। आज विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल की अध्यक्षता में किसान दिवस बैठक का आयोजन किया गया। 

बैठक में विगत माह आई 16 शिकायतों की आख्या पढ़कर सुनाई गई, जिला युवा कल्याण विभाग और नगर निगम की शिकायतो की गुणवत्तापरक आख्या ना होने के कारण उनको वापस कर दिया गया। आज किसान दिवस में 52 शिकायत प्राप्त हुई, जिनके गुणवत्तापरक़ निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को मुख्य विकास अधिकारी की ओर से संबंधित को भेजा गया जा रहा है। 

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विजय वर्धन तोमर, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी व किसान उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here