Breaking

Your Ads Here

Friday, September 11, 2026

कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई कर-करेत्तर, राजस्व संग्रह तथा राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में कर-करेत्तर, राजस्व संग्रह तथा राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने आबकारी, स्टाम्प एवं पंजीकरण, वाणिज्य कर, प्रवर्तन, खनन, वानिकी, मंडी, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों से संबंधित कर-करेत्तर एवं राजस्व संग्रह कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कर वसूली एवं राजस्व प्राप्ति से संबंधित कार्यों में सक्रियता एवं गंभीरता के साथ प्रभावी कार्रवाई की जाए।


उन्होने संबंधित अधिकारी को जीएसटी चोरी पर रोक लगाने के निर्देश दिये। बाट माप विभाग की समीक्षा करते हुये निर्देशित किया गया कि प्रतिष्ठानो पर चैकिंग अभियान चलाया जाये तथा घटतौली पर सख्त कार्यवाही की जाये। विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया कि कहीं पर भी ढीले तार, क्षतिग्रस्त पोल, खराब/क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर, विद्युत ट्रीपिंग की समस्या न हो, आवश्यक कार्यवाही करते हुये दुरूस्त किये जाये। समस्त एसडीएम व ईओ को निर्देशित किया गया कि नगर पंचायत/नगर पालिका में प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, सडक मरम्मत, पार्कों का सौन्दर्यीकरण इत्यादि कार्यों को प्राथमिकता पर कराते हुये जनपद को साफ व स्वच्छ बनाया जाये। जिलाधिकारी ने राजस्व न्यायालयों में लंबित राजस्व वादों की समीक्षा करते हुए उन्होंने उनके निस्तारण में तेजी लाने तथा गुणवत्तापूर्ण ढंग से प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विजय वर्धन तोमर, नगर मजिस्ट्रेट पंकज दीक्षित, समस्त एसडीएम, समस्त ईओ, एआई स्टाम्प, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत तथा अन्य संबंधित विभाग, बाट माप, आबकारी, वाणिज्य कर के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here