Tuesday, September 29, 2026

बीएसएनएल एवं नराकास कार्यालय में हिंदी पखवाड़ा का भव्य समापन


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भारत संचार निगम लिमिटेड एवं नराकास अध्यक्षीय कार्यालय में मंगलवार को हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता नराकास मेरठ के अध्यक्ष एवं बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक अरुण कुमार सिंह ने की।


14 से 29 सितंबर तक चले 15 दिवसीय पखवाड़े के दौरान निबंध, टिप्पण एवं पत्र लेखन, हिंदी व्याकरण एवं राजभाषा नियम, विभागीय सामान्य ज्ञान, काव्य पाठ तथा राजभाषा के व्यावहारिक प्रयोग पर कार्यशालाएं आयोजित की गईं। बच्चों के लिए ‘शहर से गांव तक, बीएसएनएल आपके साथ’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता भी हुई। पखवाड़े के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों व बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जानकारी नराकास सचिव मुकेश कुमार ने दी।

No comments:

Post a Comment