नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। राजवाड़ा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। रविवार को एक बेकाबू सिटी बस ने राह चलते चीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस फिलहाल सभी पीड़ितों की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।
एमजी रोड थाना प्रभारी विजय सिसौदिया से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा सिटी बस चालक की गफलत और लापरवाही के कारण घटित हुआ। अनियंत्रित बस अचानक सड़क से गुजर रहे पैदल यात्रियों पर चढ़ गई, जिससे चारों लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसे के तुरंत बाद सभी को आनन-फानन में एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। पुलिस आसपास के लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से मृतकों और घायलों की पहचान स्थापित करने का प्रयास कर रही है।
उग्र भीड़ ने बस पर किया पथराव, मौके पर पहुंची पुलिस ने संभाला मोर्चा...
दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने सबसे पहले बस के भीतर फंसी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला और फिर बस पर पथराव करते हुए उसके कांच फोड़ दिए। राजबाड़ा जैसे व्यस्त इलाके में हंगामे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए भीड़ को हटाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
राजवाड़ा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। रविवार को एक बेकाबू सिटी बस ने राह चलते चार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस फिलहाल सभी पीड़ितों की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।
चालक की लापरवाही से हुआ हादसा, घायलों का उपचार जारी...
एमजी रोड थाना प्रभारी विजय सिसौदिया से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा सिटी बस चालक की गफलत और लापरवाही के कारण घटित हुआ। अनियंत्रित बस अचानक सड़क से गुजर रहे पैदल यात्रियों पर चढ़ गई, जिससे चारों लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसे के तुरंत बाद सभी को आनन-फानन में एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। पुलिस आसपास के लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से मृतकों और घायलों की पहचान स्थापित करने का प्रयास कर रही है।
उग्र भीड़ ने बस पर किया पथराव, मौके पर पहुंची पुलिस ने संभाला मोर्चा...
दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने सबसे पहले बस के भीतर फंसी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला और फिर बस पर पथराव करते हुए उसके कांच फोड़ दिए। राजबाड़ा जैसे व्यस्त इलाके में हंगामे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए भीड़ को हटाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
एफएसएल टीम मौके पर...
राजवाड़ा बस हादसे के बाद मौके पर पहुंची एफएसएल टीम और घायलों के खून के सैंपल लिए और बस के टायपों के निशान की जांच की।

No comments:
Post a Comment