Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 29, 2026

गांधी जयंती पर विद्यालयों में चला पॉक्सो जागरूकता अभियान



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। जिला न्यायाधीश अरविन्द कुमार मिश्रा द्वितीय के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेरठ द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों में पॉक्सो अधिनियम, 2012 के प्रावधानों एवं कानूनी परिणामों को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।


उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर यह अभियान 25 सितंबर से 01 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। अभियान के प्रथम चरण में मंगलवार को प्रार्थना सभा के दौरान न्यायिक अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को लैंगिक अपराधों से सुरक्षा, अधिकारों व शिकायत प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसी क्रम में कृपा शंकर, अपर सिविल जज (सी.डि.) कोर्ट-10 ने सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज बेगमपुल, अंकुर चित्रांशी, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट-08 ने बीएवी इंटर कॉलेज सुभाष बाजार, रीमा मल्होत्रा, अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट-02 ने डीएन इंटर कॉलेज रेलवे रोड, अंजुम सैफी, एसीजेएम कोर्ट-10 ने राजकीय इंटर कॉलेज मेरठ, अनुज कुमार ठाकुर, एसीजेएम कोर्ट-04 ने सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर तथा अनुकृति संत, अपर सिविल जज कोर्ट-07 ने गार्गी गर्ल्स स्कूल गंगानगर में विद्यार्थियों को जागरूक किया। अधिकारियों ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है और किसी भी लैंगिक अपराध को छिपाने के बजाय तुरंत अभिभावकों, विद्यालय प्रशासन या सक्षम प्राधिकारी को सूचना देनी चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here