नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० (PVVNL) द्वारा "सेवा संकल्प अभियान" के अन्तर्गत दिनांक 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक अनुरक्षण माह (Maintenance Month) मनाया जाएगा।
इस संबंध में प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता (आईएएस) द्वारा पश्चिमांचल के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अनुरक्षण माह के दौरान निर्धारित अनुरक्षण कार्यों के साथ-साथ विद्युत व्यवस्था की गुणवत्ता, स्वच्छता, सुरक्षा एवं उपभोक्ता सेवा में सुधार से संबंधित विभिन्न गतिविधियों को प्राथमिकता के आधार पर संपादित किया जाएगा।
अभियान के प्रमुख बिंदु -
• विद्युत उपकेन्द्रों में प्रिवेंटिव मेंटेनेंस पर विशेष जोर दिया जाएगा।
• उपकेन्द्रों, उपकरणों, अभिलेखों, कार्यालयों एवं स्टोर रूम की व्यवस्थित सफाई एवं रख-रखाव किया जाएगा।
• कार्यालयों, उपकेन्द्रों एवं अन्य परिसरों में स्वच्छता एवं श्रमदान कराया जाएगा, सफाई एवं आवश्यक मरम्मत पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
• स्टोर एवं रिकॉर्ड रूम में सामान की Stacking एवं Indexing व्यवस्थित रूप से की जाएगी।
• उत्कृष्ट कार्यों की Before and After फोटो/वीडियो के माध्यम से प्रस्तुति की जाएगी।
• उपभोक्ताओं की सक्सेस स्टोरी एवं फीडबैक रील्स को प्रचारित किया जाएगा।
अभियान के अन्तर्गत विद्युत उपकेन्द्रों एवं कार्यालयों में प्रिवेन्टिव मेंटेनेंस तथा सुरक्षा संबंधी कार्य कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि शटडाउन के दौरान विद्युत आपूर्ति एवं कार्य में न्यूनतम व्यवधान सुनिश्चित हो सके।
विभाग द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से सामने लाने के लिए प्रमुख कार्यों के Before and After फोटोग्राफ्स/वीडियोज तैयार किए जाएंगे। प्रत्येक क्षेत्र/मण्डल/खण्ड से कम से कम बेस्ट प्रैक्टिस, विजिबल इम्प्रूवमेंट मुख्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अतिरिक्त विद्युत योजनाओं एवं बेहतर विद्युत आपूर्ति से लाभान्वित उपभोक्ताओं से फीडबैक रील्स एवं सक्सेस स्टोरी तैयार कर प्रचारित की जाएंगी जिससे विद्युत क्षेत्र में किए जा रहे सुधार कार्यों एवं उपभोक्ता संतुष्टि को प्रभावी रूप से प्रदर्शित किया जा सके।
प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता ने अनुरक्षण माह के दौरान सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करते हुए विद्युत व्यवस्था में सुधार, परिसरों की स्वच्छता, सुरक्षा तथा उपभोक्ता सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए हैं।
No comments:
Post a Comment