Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 2, 2026

समाजवादी पार्टी दक्षिण विधानसभा में संगठन विस्तार, नसीमुद्दीन सैफी बने सचिव


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। समाजवादी पार्टी दक्षिण विधानसभा मेरठ के अध्यक्ष चौधरी आस मोहम्मद ने संगठन विस्तार करते हुए ग्राम कुढला, पोस्ट हसनपुर, मेरठ निवासी नसीमुद्दीन सैफी को दक्षिण विधानसभा का सचिव नामित किया है।

मनोनयन पत्र जारी करते हुए अध्यक्ष चौधरी आस मोहम्मद ने कहा कि श्री सैफी के अनुभव से पार्टी को दक्षिण विधानसभा में मजबूती मिलेगी और संगठन और अधिक सक्रिय होगा। श्री सैफी के मनोनीत होने पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं दक्षिण विधानसभा प्रभारी लल्लू गूर्जर, समाजवादी पार्टी पार्षद दल के पूर्व नेता अफजाल सैफी, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं वरिष्ठ नेता उमेश चंद्र गौतम एडवोकेट, वार्ड नंबर 81 के अध्यक्ष नन्हे खान, मुस्लिम मंसूरी, अनस सैफी, फिरोज मलिक सहित कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here