Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 1, 2026

नजीबाबाद में कैंटाबिल का नया स्टोर शुरू

 


नित्य संदेश ब्यूरो

नजीबाबाद। देश की प्रमुख परिधान निर्माता एवं रिटेल कंपनियों में शामिल कैंटाबिल रिटेल इंडिया लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश में अपनी रिटेल उपस्थिति को और मजबूत करते हुए नजीबाबाद में अपने नए स्टोर का शुभारंभ किया है। कंपनी के लगातार विस्तार अभियान के तहत खोला गया यह नया स्टोर क्षेत्र के ग्राहकों को आधुनिक फैशन और गुणवत्तापूर्ण परिधानों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


कैंटाबिल रिटेल इंडिया लिमिटेड के निदेशक दीपक बंसल ने नए स्टोर के शुभारंभ पर उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि नजीबाबाद में नया मेन्स एवं एक्सेसरीज एक्सक्लूसिव स्टोर शुरू करना कंपनी के लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि मिड-प्रीमियम सेगमेंट में कैंटाबिल को ग्राहकों से लगातार शानदार सराहना मिल रही है। नया स्टोर पुरुषों के लिए फैशन-फॉरवर्ड परिधानों और एक्सेसरीज की विस्तृत रेंज पेश करेगा। करीब 1,670 वर्गफुट क्षेत्रफल में फैला यह ब्रांड स्टोर विलेज तातारपुर, लालू किरतपुर रोड, संसार हॉस्पिटल के पास, नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश में स्थित है। नए स्टोर के माध्यम से कैंटाबिल ने नजीबाबाद और आसपास के क्षेत्रों में अपने ग्राहकों के लिए फैशन खरीदारी को और सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया है।



यह स्टोर विशेष रूप से पुरुषों और एक्सेसरीज के लिए तैयार किया गया है। यहां पुरुषों के लिए कैजुअल वियर, पार्टी वियर और फॉर्मल वियर की व्यापक एवं फैशन-फॉरवर्ड रेंज उपलब्ध होगी। इसके साथ ही ग्राहकों को उनके लुक को बेहतर बनाने वाली ट्रेंडी एक्सेसरीज की भी आकर्षक श्रृंखला मिलेगी। आधुनिक फैशन और ग्राहकों की बदलती पसंद को ध्यान में रखते हुए स्टोर में विविध विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। श्री बंसल ने कहा कि पूरे भारत में मजबूत उपस्थिति के साथ कैंटाबिल आने वाले वर्षों में अपने रिटेल नेटवर्क का और विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। कैंटाबिल ने लगातार लेटेस्ट स्टाइल के साथ प्रीमियम कपड़े दिए हैं, जो बदलते फैशन माहौल को दिखते हैं। ब्रांड क्लासिक और स्टाइलिश कपड़ों की लगातार नई रेंज तैयार करने के साथ-साथ कस्टमर्स को बेमिसाल फैशन एक्सपीरियंस देने के लिए प्रतिबद्ध है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here