Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 17, 2026

रक्तदान शिविर का सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई ने किया शुभारंभ



 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ‘सेवा दिवस’ के अंतर्गत एनएएस डिग्री कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।


महानगर के अध्यक्ष विवेक रस्तोगी के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ मेरठ की सांसद राज्यसभा एवं पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने रक्तदान कर जनसेवा का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है, यह किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का माध्यम बनने के साथ-साथ मानवता और सेवा भाव का सशक्त संदेश भी देता है। कार्यक्रम में कहा गया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा, समर्पण और जनकल्याण के इस पवित्र अभियान का हिस्सा बनना सौभाग्य की बात है। सेवा ही संकल्प और जनकल्याण ही हमारा ध्येय है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here