Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 1, 2026

मेरठ में मंडल-बूथ सत्यापन के लिए भेजे जाएंगे प्रवासी कार्यकर्ता

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भाजपा जिला कार्यालय पर मंगलवार को जिलाध्यक्ष हरवीर पाल की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में जिला प्रभारी मान सिंह मुख्य अतिथि रहे।


बैठक में तय हुआ कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए प्रत्येक मंडल में प्रवासी कार्यकर्ता भेजे जाएंगे, जो मंडल कार्यसमिति, शक्तिकेंद्र संयोजक, बूथ समिति, बूथ का सामाजिक व जातीय समीकरण बिंदुओं पर सत्यापन करेंगे। जिला प्रभारी मान सिंह ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र "बूथ जीता-चुनाव जीता" है। बूथ मजबूत होगा तो कोई चुनाव नहीं हारेंगे। सभी प्रवासी निष्पक्ष रिपोर्ट जिला कार्यालय को सौंपें। संचालन जिला महामंत्री समीर चौहान ने किया। बैठक में अमित त्यागी रहदरा, सुशील चौहान, पंकज भारद्वाज, फिरेराम, विकी तनेजा, मोहन गुर्जर, आलोक गौतम सहित सभी जिला पदाधिकारी, मंडल व मोर्चा अध्यक्ष मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here