Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 27, 2026

कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम



नित्य संदेश ब्यूरो 

मेरठ। छावनी मंडल के दाल मंडी सदर स्थित बूथ संख्या 256 पर दीपक अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर विधायक अमित अग्रवाल ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड को सुना। यह एपिसोड रविवार को प्रसारित हुआ।


इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष पूर्ण होने का उल्लेख करते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो-टॉलरेंस नीति और देश की सुरक्षा के प्रति दृढ़ संकल्प की चर्चा की।प्रधानमंत्री ने 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमले की 25वीं बरसी का भी उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने नागरिकों से स्वच्छता को जनभागीदारी का अभियान बनाने, आगामी जनगणना में सक्रिय सहभागिता करने तथा युवाओं के बीच नशामुक्त भारत के संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान भी किया। विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देशवासियों से संवाद करते हुए राष्ट्रहित एवं जनभागीदारी से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को सामने रखते हैं। प्रधानमंत्री जी द्वारा देश की सुरक्षा, स्वच्छता, जनगणना एवं नशामुक्त समाज जैसे विषयों पर दिया गया संदेश प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करता है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचारों को सुनकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने दायित्वों को और अधिक मजबूती से निभाने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर छावनी मंडल के पार्टी पदाधिकारी, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here