Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 30, 2026

पुलिस लाइन्स में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। पुलिस लाइन्स मेरठ स्थित सभागार में बुधवार को सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

समारोह के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले 8 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉली बैग प्रदान कर उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजन भी उपस्थित रहे। समारोह के उपरांत सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई।
सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी/कर्मचारी:
1. उ0नि0 महेश चन्द्र, थाना ब्रह्मपुरी 
2. उ0नि0 कालीचरन, पुलिस लाइन्स 
3. उ0नि0 महेश प्रताप सिंह, थाना लोहियानगर 
4. फायरमैन मो0 फारूख, पुलिस लाइन्स 
5. फायर सर्विस चालक रविन्द्र कुमार, पुलिस लाइन्स 
6. मु0आरक्षी ना0पु0 रमेश पंवार, पुलिस लाइन्स 
7. मु0आरक्षी स0पु0 रमेश कुमार सिंह राणा, पुलिस लाइन्स 
8. मु0आरक्षी ना0पु0 श्रीचन्द्र सिंह, पुलिस लाइन्स

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here