Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 30, 2026

परिवार परामर्श केन्द्र की पहल, काउंसलिंग से 8 टूटते परिवार फिर साथ आए


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस अधीक्षक अपराध के पर्यवेक्षण में मंगलवार को परिवार परामर्श केन्द्र में काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 150 पत्रावलियां काउंसलर्स एवं प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र के समक्ष प्रस्तुत की गईं।

काउंसलर्स ने विवाहित युगलों के बीच उत्पन्न पारिवारिक एवं वैवाहिक विवादों को गंभीरता से सुनते हुए दोनों पक्षों की गहन काउंसलिंग की। आपसी संवाद और सहमति के जरिए दांपत्य जीवन को फिर से सुव्यवस्थित करने का प्रयास किया गया। काउंसलिंग के बाद 150 में से 08 प्रकरणों में दोनों पक्षों के बीच साथ-साथ रहने का समझौता कराया गया। इसके अलावा 18 पत्रावलियां विभिन्न कारणों से बंद की गईं, जबकि शेष 124 पत्रावलियों में अग्रिम तिथि नियत कर संबंधित पक्षों को सूचित किया गया।

परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि परिवारों में आपसी समन्वय और सामाजिक संतुलन बना रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here