Monday, September 21, 2026

एनसीसी इकाई द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन

 



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम की महाविद्यालय की एन०सी०सी० इकाई द्वारा 22 यूपी गर्ल्स बटालियन मेरठ के कमांडिंग आफिसर कर्नल होपेंदर ठाकुर तथा महाविद्यालय प्राचार्य डा० अंजू सिंह के संरक्षण तथा एनसीसी अधिकारी कैप्टन (प्रो.) लता कुमार के नेतृत्व में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत वृहत स्वच्छता अभियान चलाया गया । 


एनसीसी कैडेट्स ने सामुदायिक संकल्प के तहत महाविद्यालय परिसर स्वच्छता जागरुकता अभियान चलाया और परिसर की स्वच्छता कर साजसज्जा की ।  कैडेट्स ने स्वच्छता को सामुदायिक दायित्व बताते हुए परिसर सौंदर्यीकरण किया और स्वच्छता को सेवा संकल्प मानते हुए अभियान में सहयोग का संकल्प लिया । महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) अंजू सिंह ने कैडेट्स के प्रयासों की सराहना की  और कैडेट्स को स्वच्छता के महत्व को समझने और इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया । अभियान का नेतृत्व महाविद्यालय एनसीसी अधिकारी कैप्टन लता कुमार ने किया ।  अभियान में 28 कैडेट्स ने सहभागिता की।

No comments:

Post a Comment