-सुभारती में हुआ युवा संवाद का आयोजन, मुख्यमंत्री योगी व बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने युवाओं से किया संवाद
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का
आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, विशिष्ट अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ व बीजेपी उत्तर प्रदेश के पार्टी अध्यक्ष पंकज चौधरी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सुभारती समूह के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण, लोकप्रिय हॉस्पिटल एवं
मार्स रिसॉर्ट के निदेशक डॉ. रोहित रविंद्र, सुभारती विश्वविद्यालय के कार्यकारी
अधिकारी डॉ. कृष्णामूर्ति तथा सुभारती न्यास के न्यासी एवं बीहाइव ग्रुप ऑफ
इंस्टीट्यूशंस के निदेशक अमित जोशी आदि ने गणमान्य अतिथियों के साथ संयुक्त रूप से
दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इससे पूर्व कार्यक्रम के गणमान्य
अतिथियों के द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में अवस्थित कारगिल शहीद उपवन व आइएनए
शहीद स्मारक में देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर सपूतों को अपनी
श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सभी अतिथियों का सुभारती की परंपरा के अनुरुप
पादप, अंगवस्त्र व प्रतिक चिह्न विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों के द्वारा देकर
सम्मान व स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम का संयोजन सुभारती डिफेंस अकादमी के
निदेशक कर्नल राजेश त्यागी, एसएम (सेनि.) के द्वारा किया गया, संचालन डॉ. प्रीति
सिंह व राम प्रकाश तिवारी ने किया।
डा. अतुल कृष्ण ने किया आभार व्यक्त
इस अवसर पर युवाओं से संवाद करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
ने युवा शक्ति, नेतृत्व, लक्ष्य, ज्ञान और जीवन-मूल्यों पर विचार साझा करते हुए
विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने तथा सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के
लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में कोई भी कार्य छोटा नहीं होता।
छोटे-छोटे प्रयास ही आगे चलकर बड़ी उपलब्धियों की नींव बनते हैं, इसलिए प्रत्येक
जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाना चाहिए। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ ने सुभारती विश्वविद्यालय के युवा संवाद समारोह में विद्यार्थियों को
संबोधित करते हुए सुभारती समूह के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण का आभार व्यक्त किया।
उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ने ये कहा
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने स्वागत संबोधन में युवाओं की भूमिका
को रेखांकित करते हुए कहा कि युवा केवल देश का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की भी
महत्वपूर्ण शक्ति हैं। जब युवा सोचता है, जागरूक होता है और सकारात्मक दिशा में
आगे बढ़ता है तो देश की प्रगति को नई गति मिलती है।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के सम-कुलाधिपति (डॉ.) जीके
थपलियाल, एसएम (सेनि.), कुलपति प्रो. (डॉ.) विनय कुमार मित्तल, कुलसचिव ग्रुप
कैप्टन एम.याकूब़, एम-इन-डी (सेनि.), मुख्य कुलानुशासक डॉ. शशिराज तेवतिया, मुख्य
सुरक्षा अधिकारी कर्नल असीम कुकरेजा, डॉ. पिंटू मिश्रा, डॉ. मनोज त्रिपाठी डॉ.
सुधीर त्यागी, डॉ. रविंद्र जैन, डॉ. मनोज कपिल, डॉ. ऋतेष चौधरी, डॉ. वैभव गोयल
भारतीय, डॉ. प्रदीप राघव, डॉ. संचित प्रधान, डॉ. भावना ग्रोवर, डॉ. सरताज अहमद,
डॉ. श्वेता भारद्वाज, डॉ. मुकेश रुहेला, डॉ. रेनु मावी, डॉ. गीता परवंदा, डॉ.
एस.सी. तिवारी, इंजी. आकाश भटनागर, इंजी. विवेक तिवारी, डॉ. इंद्रनील बोस, समीर
सिंह, डॉ. निशा सिंह आदि विभिन्न विभागों व संकायों के विद्यार्थियों के साथ
उपस्थित रहे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

No comments:
Post a Comment