डा. अभिषेक डबास
नित्य संदेश, मेरठ। शोभित विश्वविद्यालय में कमिटमेंट वीक के अंतर्गत विद्यार्थियों को बदलती वैश्विक परिस्थितियों और भारत की बढ़ती भूमिका से परिचित कराने के उद्देश्य से यूनिवर्सिटी ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा नाइस स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज के सहयोग से “ब्रिक्स सबमिट 2026 का एनालिसिस करते हुए : बदलती दुनिया में भारत की भूमिका” विषय पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया।
सत्र में प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार गुप्ता, निदेशक, आईक्यूएसी, शोभित विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने सरल और संवादात्मक तरीके से बताया कि ब्रिक्स क्या है, इसका महत्व क्यों बढ़ रहा है और भारत के लिए यह क्यों महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि ब्रिक्स आज विश्व की बदलती आर्थिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके माध्यम से सदस्य देश व्यापार, निवेश, विकास, तकनीक और आपसी सहयोग जैसे विषयों पर एक-दूसरे के साथ मिलकर कार्य करते हैं। ऐसे में भारत की भूमिका को समझना विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।
सत्र में विद्यार्थियों को यह भी समझाया गया कि विश्व में होने वाले बड़े आर्थिक और राजनीतिक बदलावों का प्रभाव केवल देशों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उनका असर व्यापार, उद्योग, रोजगार और भविष्य के अवसरों पर भी पड़ता है। इसलिए आज के विद्यार्थियों के लिए अपने देश के साथ-साथ दुनिया में हो रहे महत्वपूर्ण बदलावों की जानकारी रखना आवश्यक है।
इस अवसर पर डॉ. अभिषेक कुमार, निदेशक, यूनिवर्सिटी ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल ने कहा कि विद्यार्थियों को केवल नौकरी के लिए तैयार करना पर्याप्त नहीं है। उन्हें दुनिया को समझने, बदलती परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को तैयार करने और भविष्य के अवसरों को पहचानने के लिए भी तैयार करना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से यूटीपीसी द्वारा विद्यार्थियों के लिए ऐसे ज्ञानवर्धक और समसामयिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
प्रो. (डॉ.) क्षमाता चौहान, निदेशक, नाइस स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज ने कहा कि ऐसे सत्र विद्यार्थियों को कक्षा के ज्ञान से आगे बढ़कर दुनिया में हो रहे बदलावों को समझने का अवसर प्रदान करते हैं और उनमें व्यापक सोच विकसित करने में सहायक होते हैं। सत्र में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा भारत की भूमिका, विश्व अर्थव्यवस्था, व्यापार और भविष्य के अवसरों से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे। इस अवसर पर डॉ नेहा वशिष्ठ निदेशक आउटरीच, प्रोफ विकास गुप्ता , डॉ नेहा यजुर्वेदी, डॉक सलभ, डॉक प्रीति गर्ग, डॉ इवजेनिया, डॉ नवनीश , डॉ प्रियंका शर्मा एवं विभाग के समस्त छात्र उपस्थित रहे ।

No comments:
Post a Comment